जसीडीह-मधुपुर मुख्य रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, यूडी केस दर्ज

जसीडीह- मधुपुर मुख्य रेलखंड पर नवापतरो हॉल्ट के निकट ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर आरपीएफ के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और यूडी केस दर्ज किया.

मधुपुर . जसीडीह- मधुपुर मुख्य रेलखंड पर नवापतरो हॉल्ट के निकट पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गयी. ट्रेन के चालक की सूचना पर मधुपुर आरपीएफ घटनास्थल पहुंची और घटना को लेकर पूछताछ की. घटनास्थल रेलवे के आउटर सिग्नल के बाहर रहने के कारण आरपीएफ ने इसकी सूचना देवीपुर थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने रेलवे पोल संख्या 300 / 15 – 21 के निकट अप रेलवे ट्रैक से क्षत विक्षत अवस्था में युवक का शव बरामद किया. घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गये. आरपीएफ ने बताया कि मृतक युवक की पहचान देवीपुर थाना क्षेत्र के कासाठी बरियारपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अनिल मंडल के रूप में हुई है. पुलिस ने शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में मृतक के परिजनों से पूछताछ की गयी. परिजनों ने बताया कि युवक की दिमागी हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. इस मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है. आरपीएफ ने बताया कि इस घटना को लेकर किसी ट्रेन का परिचालन बाधित नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >