Deoghar news : पैदल अपने गांव जा रहा था युवक, अज्ञात वाहन के कुचलने से हुई मौत

पालोजोरी-सारठ मुख्य मार्ग पर बदियामोड़ से आगे धरमपुर गांव के पास अज्ञात वाहन से धक्का लगने और कुचलने जाने से बदिया निवासी रवि राय (40 वर्ष) की मौत हो गयी

प्रतिनिधि, पालोजोरी. पालोजोरी-सारठ मुख्य मार्ग पर बदियामोड़ से आगे धरमपुर गांव के पास अज्ञात वाहन से धक्का लगने और कुचलने जाने से बदिया निवासी रवि राय (40 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना बुधवार रात लगभग 10 बजे की बतायी जाती है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक रवि राय पिता धरमपुर गांव से पैदल अपने गांव बदिया लौट रहे थे. इसी क्रम में अज्ञांत वाहन ने उसे कुचल दिया. वाहन का पहिया मृतक के सिर व चेहरे को बुरी तरह से कुचलते हुए आगे बढ़ गया. इसकी जानकारी मिलते ही पालोजोरी पुलिस शव को उठाकर पालोजोरी थाना लेकर आया, जहां मृतक की पहचान बदिया निवासी रवि राय के रूप में हुई. इधर परिजनों को दुर्घटना का पता चलते ही उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया. रवि राय परिवार का एक मात्र कमाउ सदस्य था. गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टर्माटम कराया और परिजनों को शव सौंप दिया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया नौशाद हक, पंचायत समिति सदस्य व अन्य पंचायत प्रतिनिधि मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी. मुखिया ने कहा कि मृतक के परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता दिलायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >