स्केटिंग से स्टंट कर जिंदगी दांव पर लगा रहे युवा

कुमैठा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स के सामने की सड़क इन दिनों स्टंटबाज युवाओं का अड्डा बना हुआ है.

देवघर. कुमैठा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स के सामने की सड़क इन दिनों स्टंटबाज युवाओं का अड्डा बना हुआ है. यहां पर युवा मुख्यत: स्केटिंग करने आते हैं, लेकिन धीरे-धीरे अब वे सड़क पर स्टंट करने लगे हैं. स्केटिंग के नाम पर तरह-तरह के खतरनाक स्टंट करते हुए ये युवा अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं. कुमैठा स्टेडियम के सामने से चमारीडीह तक ये युवा स्केटिंग करते-करते दोपहिया व चारपहिया वाहनों के सामने आ जाते हैं, जिससे दोनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >