शिविर में जॉब कार्ड व पेंशन का प्रमाण पत्र वितरित

मधुपुर में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की भेड़वा, पसिया, बड़ा नारायणपुर, दलहा व गौनेया पंचायतों में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन एसडीओ राजीव कुमार, प्रखंड प्रमुख पदमनी देवी, सीओ यामुन रविदास, भेड़वा मुखिया मुंद्रीका देवी, पसिया मुखिया अजमेरी खातुन, बड़ा नारायणपुर मुखिया सफीना खातुन, दलहा मुखिया इंद्राणी देवी व गौनेया मुखिया मुकेश कुमार दास ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में ग्रामीण जीवन की संस्कृति को सम्मान देते हुए गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई किया गया. साथ ही शिशुओं का अन्न प्राशन संस्कार भी कराया गया. शिविर के माध्यम से जॉब कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व पेंशन स्वीकृति पत्र दिया गया. मौके पर एसडीओ ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने ग्रामीणों से ऐसे शिविरों का लाभ उठाने की अपील की तथा सभी कर्मियों को निर्देश दिया. कहा कि सभी कर्मी शिविर में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें. मौके पर प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी हरेरामजी दिनकर, उप प्रमुख उमेश यादव, उत्तम भैया, बीपीआरओ सुभाष कुमार, राजेंद्र यादव, नुनुराम दास, कमल किशोर दास, विशाल शरण, बीपीओ विकास कुमार, जया बेसरा, बिसनदेव यादव, मो. शाहीद, अरविंद कुमार, अभिजीत नंदी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : प्रखंड की पांच पंचायतों में आपकी योजना, आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >