नाली का पानी सड़क पर बहने से श्रद्धालु और यात्री को परेशानी

मधुपुर: नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

मधुपुर. शहर के वार्ड नंबर नौ स्थित एसआर डालमिया रोड के एनएच 114ए मधुपुर-सारठ मुख्य पथ पर विगत कई महीनों से नाले का गंदा पानी सड़क पर बहाये जाने को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नप के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू को एक ज्ञापन सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया कि एनएच पर नाली का गंदा पानी बहाये जाने के कारण आने-जाने वाले राहगीरों समेत श्रद्धालुओं व लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पूर्व में उक्त सडक के नीचे नाली का पानी निकासी के लिए ड्रेनेज की व्यवस्था थी, लेकिन जमाबंदी जमीन रहने के कारण रैयतों के द्वारा ड्रेनेज में मिट्टी भर दिये जाने से नाली का गंदा पानी निकासी नहीं होने से सड़क पर बह रहा है. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ने जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. वहीं, भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर नगर परिषद द्वारा इस समस्या का समाधान नहीं करती है तो भाजपा आंदोलन कर नगर परिषद का घेराव करेंगी. मौके पर विनय वर्मा, विक्की सिंह, मालती सिन्हा, मिती कुमारी, मदन यादव, सुनीता जायसवाल, अजीत खंडेलवाल, विजय चौधरी, संजय मिश्रा, रंजीत झा आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन मधुपुर में सड़क बनी नाला, लोगों का जीना हुआ दूभर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >