अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर लेगा स्वास्थ्य कैंप

मधुपुर: रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों ने की बैठक

मधुपुर. शहर के पनाहकोला रोड स्थित रेड क्रॉस सोसायटी परिसर में बुधवार को सोसाइटी के सदस्यों ने त्रैमासिक बैठक आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता रेडक्राॅस के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार गुटगुटिया ने की. बैठक में सोसायटी के सचिव महेंद्र घोष ने सभी एजेंडे पर चर्चा की. उन्होंने समिति के विभिन्न कार्यों को उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखा. बैठक में पिछले बैठक की संपुष्टि की गयी. वहीं, सोसायटी के चेयरमैन डॉ गुटगुटिया ने कहा कि आज की बैठक में रेडक्रॉस के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. आने वाले 8 मई को अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस सफलता पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही रेडक्रॉस ने अपना महत्वपूर्ण योगदान व सहयोग करने वाले सदस्यों को सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया. साथ ही सोसायटी परिसर में होमियोपैथिक क्लिनिक चलाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. उन्होंने कहा कि आने वाले महीने में शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य कैंप लगाने का निर्णय लिया गया. साथ ही नये सदस्यों को संस्था से जोड़ने के लिए मेंबरशीप ड्राइव चलाया जायेगा. बैठक का समापन सचिव महेंद्र घोष ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया. मौके पर कोषाध्यक्ष रंजन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य ऐनुल होदा, दीपक मिश्रा, आलोक कुमार, मालती सिन्हा, अमित मोदी समेत कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे. हाइलार्ट्स : रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों ने की बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >