पालोजोरी: कल से शुरू होगा बैक टू स्कूल अभियान

स्कूल रुआर कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन

प्रतिनिधि, पालोजोरी; प्रखंड के अनारकली प्लस टू स्कूल में सोमवार को रुआर 2026 कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन प्रमुख उषा किरण मरांडी, पालोजोरी मुखिया अंशुक साधु, बीइइओ, सीआइ व बीपीओ ने संयुक्त रूप से किया. इसमें प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के संयोजक या उनके प्रतिनिधि, संकुल साधन सेवी, बीआरपी तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान स्कूल रुआर 2026 (बैक टू स्कूल कैंपेन) के उद्देश्य और इसके क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गयी. बताया गया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालय से जोड़ना, छूटे हुए बच्चों का पुनः नामांकन सुनिश्चित करना, उनकी उपस्थिति बढ़ाना तथा पठन-पाठन के स्तर में सुधार करना है. यह कार्यक्रम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है. रुआर 2026 अभियान के तहत 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान शिक्षक, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य तथा समुदाय के सहयोग से बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जायेगा. साथ ही प्रत्येक दिन अलग-अलग प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से अभियान को प्रभावी बनाया जायेगा. प्रमुख उषा किरण मरांडी व मुखिया अंशुक साधु ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों का पूरा सहयोग रहेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी संबंधित पक्ष मिलकर इस अभियान को सफल बनायेंगे. मौके पर अंचल के सीआई, बीपीओ नारायण मंडल समेत शिक्षक परेशचंद्र राय, स्नेह किशोर,मुकेश महाराज, अनंत दास, निशा शर्मिला, प्राप्ति दास, नित्यानंद झा, उपेंद्र मंडल, मुकेश साह, अशोक रजवार, रीता सोरेन, जितेंद्र कुमार, विवेक सिंह समेत तमाम स्कूलों के शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >