जल शक्ति अभियान का सफल क्रियान्वयन सामुदायिक सहभागिता से ही संभव: बीडीओ

पालोजोरी में जल संचयन पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

प्रतिनिधि, पालोजोरी; ब्लॉक में मंगलवार को जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल संचयन और नलजल योजना को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने की. कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधि और जलसहिया ने सक्रिय भागीदारी निभायी. बैठक में पीएचईडी के जेई ने विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी साझा की. बीडीओ ने कहा कि जल शक्ति अभियान का सफल क्रियान्वयन सामुदायिक सहभागिता से ही संभव है. उन्होंने बताया कि घर-घर जल नल पहुंचाने और उसकी सही तरह से संचालन करने की दिशा में क्या कदम उठाये जा रहे हैं. वहीं, पीएचईडी के जेई ने बताया कि प्रखंड के कई स्थानों पर जलमीनार का निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है. आने वाले पांच वर्षों तक संवेदक इसका संचालन देखेंगे, उसके बाद पंचायत स्तरीय और ग्राम स्तर की पेयजल स्वच्छता समितियों को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी. सभी जनप्रतिनिधि और जलसहिया गांव-गांव में समन्वय बनाकर योजना के बेहतर संचालन के लिए काम करेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे. कार्यशाला में वर्षा जल संचयन पर भी चर्चा हुई. कहा गया कि सोख्ता, डोभा और तालाब का निर्माण कर अधिक से अधिक वर्षा जल का संचयन किया जायेगा. जल संचयन को लेकर यह संदेश दिया गया कि जल है तो कल है. कार्यशाला के अंत में प्रखंडस्तरीय पेयजल स्वच्छता समिति का गठन किया गया. समिति की अध्यक्ष प्रमुख उषा किरण मरांडी, सचिव बीडीओ चंदन कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष जलसहिया कुसुम मंडल चुनी गयी. इसमें सात पंचायतों के मुखिया भी सदस्य बने हैं. जल्द ही पंचायत स्तर पर ग्राम पेयजल स्वच्छता समितियों का गठन किया जायेगा. मौके पर जेई पीएचईडी राजकिशोर महतो और ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर गौतम महरा उपस्थित रहे. हाइलार्ट्स : जल संचयन पर कार्यशाला का हुआ आयोजन पंचायत प्रतिनिधियों व जलसहिया ने कार्यशाला में लिया हिस्सा प्रखंड स्तरीय पेयजल स्वच्छता समिति का हुआ गठन पेयजल स्वच्छता समिति का गठन, हर घर पहुंचेगा नलजल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >