नशामुक्ति को लेकर महिलाओं ने निकली जागरुकता रैली

बरमरिया ओर दूधिचुआं गांव में जेंडर सीआरपी सुनीता गोस्वामी के नेतृत्व में महिलाओं ने रैली निकाली

सारठ. नशामुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता रैली का गुरुवार को बरमरिया ओर दूधिचुआं गांव में जेंडर सीआरपी सुनीता गोस्वामी के नेतृत्व में महिलाओं ने रैली निकाली. इसके माध्यम से नशामुक्ति को परिवार से, गांव से घर से भगाने को लेकर जागरुकता लायी गयी. सुनीता गोस्वामी ने महिलाओं से कहा कि 10 जून से चल रहे यह अभियान प्रत्येक गांव में यहां तक कि जहां शराब का सेवक व निर्माण होता है. वहा भी जनजागरण किया गया. राज्यव्यापी इस अभियान में जेएसएलपीएस के तत्वावधान में संकुल के सभी आंगनबाड़ी, स्कूल समूह से जुड़ी सभी महिलाओं को शपथ दिलायी गयी. साथ ही कहा गया है समाज को नशे के सेवन से बचाने है, शराब की लत से कई परिवार हिंसाओं की चपेट में आ रही है,कई ऐसे परिवार है जिनके यहां मुखिया नही रहने से उनके बच्चों की पढ़ाई रुक जाती है,ओर भविष्य खराब होता चला जाता है,यह अभियान में एक भी परिवार को अगर हम नशे से दूर कर देते है तो अभियान सफल होगा,मौके पर रैली में मुख्य रूप से मीरा गोस्वामी, उप मुखिया फूलकुमारी देवी,जल सहिया संजू देवी, कविता देवी, पिंकी देवी,जावा देवी समेत बड़ी संख्या में महिला मौजूद थी. दूसरी ओर कुकराहा संकुल के पियरसोल गांव में जेंडर सीआरपी चुमकी पंडित ने महिलाओं को नशामुक्ति की शपत दिलाते हुए कहा कि आज समाज मे नशा एक महावारी बीमारी का रूप ले चुकी है,जिससे परिवार का मानसिक,आर्थिक स्थिति खराब हो रही है,कहा हमसब नशा मुक्ति की शुरुआत अपने आप से ,अपने पंचायत से करेंगे,मौके पर रंजना देवी,साक्षी मंडल समेत कई थी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MITHILESH SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >