सारवां. थाना क्षेत्र के बधनी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान पन्नाटांड़ गांव निवासी सरिता देवी (32) के रूप में हुई है. घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने उसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिजनों ने बताया कि सरिता देवी अपने घर से बधनी गांव स्थित डीलर के यहां अनाज लेने गयी थी. इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गयी. बारिश के बीच हुए वज्रपात की चपेट में आने से वह घायल हो गयी. घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है, जबकि चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.
वज्रपात की चपेट में आने से महिला गंभीर, रेफर
सारवां थाना क्षेत्र के बधनी गांव की घटना
