सड़क निर्माण पर सांसद के प्रति जताया अभार

सांसद के प्रयास से शहीद अग्निवीर नीरज के गांव में निर्माण कराया गया सड़क

मधुपुर. सांसद डाॅ निशिकांत दुबे के प्रयास से प्रखंड के कजरा गांव में शहीद नीरज चौधरी के घर तक जाने वाली सड़क निर्माण कराया गया. सांसद ने अपने निजी धन से शहीद के नाम पर सड़क बनवाने की घोषणा की थी. उन्होंने इस घोषणा को पूरा करते हुए 2000 फीट सड़क और एक नाले का निर्माण करवाया. शनिवार को भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने इस सड़क का निरीक्षण किया. उन्होंने सांसद का आभार जताते हुए कहा कि यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि शहीद नीरज चौधरी के बलिदान और सम्मान की पहचान है. यह पहल शहीद के परिवार के प्रति सम्मान का एक सार्थक कदम साबित हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >