अचानक बदला मौसम: तेज आंधी-बारिश से चितरा में बिजली गुल, जनजीवन प्रभावित

चितरा में मौसम ने ली करवट, जमकर हुई बारिश

चितरा. कोलियरी प्रक्षेत्र में शुक्रवार शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली. आसमान में घने काले बादल छा गये और कुछ ही देर में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गयी. तेज आंधी के कारण तिवारी टोला स्थित मजदूर नेता महेंद्र प्रसाद राणा के घर के सामने एक पेड़ की डाली टूटकर बिजली के तार पर गिर गयी, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. इसके चलते न सिर्फ अंधेरा छा गया, बल्कि लोगों का आवागमन भी प्रभावित हुआ. बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गयी, जिससे रास्ते बाधित हो गये. बाजार क्षेत्र में लोग अचानक आई बारिश से बचने के लिए दुकानों में शरण लेते नजर आये. वहीं, ग्रामीण इलाकों में इस मौसम परिवर्तन का असर खेती-बाड़ी पर भी देखने को मिला. किसानों का कहना है कि इस बारिश से कुछ फसलों को लाभ मिलेगा, लेकिन ईंट भट्ठा संचालकों को कच्ची ईंट भीगने से नुकसान उठाना पड़ा है. कई स्थानों पर जल जमाव की स्थिति बन गयी और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई. हालांकि, मौसम में आई इस ठंडक से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >