कजरा पहुंच कर शहीद के परिजनों से मिले मंत्री

मुख्यमंत्री से हर संभव सहायता दिलाने का करेंगे प्रयास

मधुपुर. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन शुक्रवार को प्रखंड के कजरा पहुंच कर शहीद अग्निवीर जवान नीरज चौधरी के परिजनों से मिला व शोक संवेदना व्यक्त किया. परिजनों से कहा कि पीड़ा को शब्दों में बयान करना कठिन है. कहा कि जल्द ही शहीद की प्रतिमा उनके परिवार से समन्वय बना स्थापित किया जायेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जल्द ही भेंट कर शहीद के परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे. राज्य सरकार शहीद के परिवार के साथ है और उनकी शहादत को सम्मान देने के लिए हर संभव कदम उठायेगी. उन्होंने कहा कि नीरज की शहादत हमें सदा प्रेरित करेगी. मौके पर कन्हैया लाल कन्नू, संजय शर्मा, दिनेश्वर किस्कू, चंद्र किशोर दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >