Deoghar news : बाबा मंदिर का पैनल कंट्रोल रूम खतरे के साये में, शौचालय के पानी के रिसाव से हो सकता है हादसा

31 जुलाई से शुरू होने वाले राजकीय श्रावणी मेले को तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है. इस बीच पूरे मंदिर की बिजली व्यवस्था को नियंत्रित करने वाला पैनल कंट्रोल रूम में पानी का रिसाव हो रहा है.

संवाददाता, देवघर. 31 जुलाई से शुरू होने वाले राजकीय श्रावणी मेले को लेकर मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन, जहां युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटा है. वहीं पूरे बाबा मंदिर की बिजली व्यवस्था से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण पैनल कंट्रोल रूम खतरे के साये में है, जहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. सुविधा केंद्र के अंडरग्राउंड में बने इस पैनल रूम में शौचालय से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे वहां दुर्गंध फैल गयी है और ट्रांसफॉर्मर के आसपास गंदा पानी जमा हो गया है.

स्थिति यह है कि बिजली के केबल और उपकरणों के पास पानी पहुंचने से करंट फैलने, शॉर्ट सर्किट के कारण हादसा हो सकता है. वहीं पानी से बिजली उपकरण के खराब होने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे आपूर्ति बाधित हो सकती है. यदि समय रहते इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो श्रावणी मेले के दौरान कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है वहीं बाबा मंदिर की बिजली व्यवस्था ठप पड़ सकती है. जानकारी के अनुसार, पैनल रूम के ठीक ऊपर दोनों छोर पर शौचालय, स्नानागार और यूरिनल डिस्चार्ज यूनिट बने हुए हैं, जहां दिन-रात श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है. शौचालय जाम होने के कारण पिछले करीब एक वर्ष से पानी रिसाव की समस्या बनी हुई है. कई बार मरम्मत और सफाई के बाद भी समस्या बनी हुई है. श्रावणी मेले में प्रतिदिन लाखों कांवरियों के आगमन के बीच सुरक्षा और व्यवस्था दोनों ही दृष्टिकोण से यह मामला गंभीर है.

हाइलाइटर

॰पैनल रूम के ठीक ऊपर दोनों छोर पर शौचालय, स्नानागार और बने हुए हैं यूरिनल डिस्चार्ज यूनिट

॰शौचालय से लगातार हो रहे रिसाव से जमा हो रहा पानी

॰ट्रांसफॉर्मर के पास जमा पानी से करंट फैलने के साथ ही शॉर्ट सर्किट का खतरा

॰पूरे बाबा मंदिर की बिजली व्यवस्था को नियंत्रित करने वाला कंट्रोल पैनल रूम की पहले हो चुकी है सफाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeev mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >