ग्रामीणों ने श्रमदान कर शुरू किया नाला का निर्माण

देवीपुर: प्रशासन की अनदेखी के बीच ग्रामीणों ने उठाया फावड़ा

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटघरी मुस्लिम टोला में नाला नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क और नाला नहीं बनने से बारिश के दिनों में लोगों के घरों में पानी भर जाता है. वहीं कच्चे मकानों के ढहने का खतरा हमेशा बना रहता है. ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार प्रखंड प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. लंबे समय से सड़क एवं नाला निर्माण की मांग पूरी नहीं होने से निराश ग्रामीणों ने अब किसी सरकारी फंड का इंतजार किये बिना अपने निजी खर्च और श्रमदान से गांव की गलियों में नाली निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि नाला निर्माण होने से जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी और बारिश के दौरान लोगों को होने वाली परेशानियों में कमी आयेगी. फिलहाल ग्रामीणों की इस पहल की क्षेत्र में चर्चा हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >