मारगोमुंडा : हाइटेंशन तार पर सुरक्षा कवच लगाने की मांग की

मारगोमुडा के सालमांद्रा गांव में ग्रामीणों ने लगायी गुहार

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के सालमांद्रा गांव में सिदो कान्हू चौक के पास मेला मैदान की ओर से हाइटेंशन तार गुजरा है, जिसकी सुरक्षा कवच लगाने की मांग करते हुए ग्रामीण बासुदेव हांसदा, धने हांसदा, बालदेव मुर्मू, शिबलाल हेंब्रम, देवीलाल मुर्मू, देवीसन मुर्मू, लुखीराम मुर्मू, भीम मुर्मू, छोटेलाल हांसदा, लखन हांसदा, रीतलाल मुर्मू, राजेंद्र हांसदा, धनेश्वर मुर्मू, सुबोध मुर्मू, कामदेव हांसदा, छन्दो मुर्मू, मंगल मुर्मू, दुलारी सोरेन, लक्षमण मुर्मू, सुनिता हेंब्रम, अबरार आलम, रंजीत हांसदा, नुनलाल मुर्मू, प्रमेय मुर्मू ने बताया कि उक्त स्थान पर सिदो कान्हू की प्रतिमा स्थापित की गयी है. दशहरा और दीपावली के समय मेला लगता है. मेला में भारी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं. साथ ही सिदो कान्हू की प्रतिमा में माल्यार्पण करने के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहता है. उक्त स्थान पर हाइटेंशन तार से खतरा बना रहता है. ऐसे में ग्रामीणों ने हाइटेंशन तार में सुरक्षा कवच लगाने की मांग विभाग से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >