पालोजोरी. पालोजोरी पुलिस व विकास हाइ स्कूल के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को शिवमंदिर परिसर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया. इस दौरान विकास हाइ स्कूल के बच्चों ने नशा मुक्ति पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. नाटक के माध्यम से बच्चों ने नशीले पदार्थों के सेवन से परिवारों के टूटने, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के अंधकारमय होने को बेहद संजीदगी से दर्शाया. प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ सोचने पर मजबूर कर दिया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस निरीक्षक सुकांत त्रिपाठी ने लोगों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नशा शरीर, परिवार और समाज-तीनों के लिए घातक है, इसलिए इससे पूरी तरह दूरी बनाए रखना जरूरी है. उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें और एक स्वस्थ व अपराध-मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें. साथ ही उन्होंने बच्चों द्वारा किए गए इस सामाजिक प्रयास की सराहना भी की. कार्यक्रम में पालोजोरी पुलिस और विकास हाई स्कूल की भूमिका सराहनीय रही. वहीं कार्यक्रम का आयोजन शिवमंदिर परिसर में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. मौके पर मौजूद लोगों ने भी बच्चों के प्रस्तुति की सराहना करते हुए नशा से दूर रहने की बात कही. मौके पर स्कूल के शिक्षक व सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे. — विकास हाइ स्कूल के बच्चों ने नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत शिवमंदिर परिसर में प्रस्तुत किया प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक
विकास हाइ स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया नशा मुक्ति का संदेश
बच्चों ने नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत शिवमंदिर परिसर में प्रस्तुत किया प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक
