देवघर स्टेशन पार्किंग में टोटो चालक से कर्मी की मारपीट का वीडियो वायरल

देवघर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में शुल्क वसूलने वाले कर्मी द्वारा एक टोटो चालक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी प्रामाणिकता पुष्टि नहीं हुई है। टोटो चालकों ने मिलकर विरोध किया और कर्मी को पकड़ लिया, लेकिन बीच-बचाव से मामला शांत हुआ। अभी तक इस विवाद को लेकर कोई औपचारिक शिकायत नगर थाने में दर्ज नहीं हुई है। टोटो चालकों का कहना है कि पार्किंग कर्मी अक्सर मनमाना शुल्क वसूलने की कोशिश करते हैं, जिसके लिए पहले भी ठेकेदार, स्टेशन प्रबंधन और थाना में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

देवघर. देवघर स्टेशन के पार्किंग में शुल्क वसूली करने वाले कर्मी द्वारा एक टोटो चालक के साथ कथित तौर पर मनमानी करते हुए लात-घूसे से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है. घटना के बाद टोटो चालकों ने एकजुट होकर प्रतिरोध किया और पार्किंग शुल्क वसूलने वाले कर्मी को पकड़ लिया. इस दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया, जिससे मामला और आगे नहीं बढ़ सका. इस विवाद को लेकर समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से नगर थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. कुछ टोटो चालकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पार्किंग कर्मियों द्वारा अक्सर बेवजह झंझट कर मनमाना शुल्क वसूली का प्रयास किया जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में इस संबंध में पार्किंग ठेकेदार, देवघर स्टेशन प्रबंधन और थाना तक शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई जांच या कार्रवाई नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish kundan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >