वीर कुंवर सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया नमन

करौं में मनी वीर कुंवर सिंह की जयंती

करौं. स्थानीय धर्मराज मंदिर के निकट बुधवार को नागरिक मंच देवघर के तत्वावधान में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोह का आयोजन किया गया. वहीं, बीडीओ हरि उरांव समेत अन्य लोगों ने वीर कुंवर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया. उन्होंने कहा कि भारत माता के ऐसे वीर सपूत विरले ही मिलता है. उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है. चाहत कुमारी ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह 80 साल की उमर में अंग्रेजों से लौहा लिए. ऐसे महापुरुष ऐसे नेतृत्वकर्ता आज हमारे देश को जरूरत है जो अपने तन मन धन से देश की माटी के लिए अपने जान की कुर्बानी दे. मौके पर राहत कुमारी, शशि प्रकाश सिंह, इंद्रजीत सिंह, विपिन, राजू , विपणन, हांसदा, विष्णु चौधरी, जगरनाथ सिंह, रंजीत यादव, संतोष सिंह, बाबूलाल, विनय सिंह, उदयशंकर सिंह, सीताराम मरांडी, राजीव सोरेन, नंदलाल, हरिसन, अमित सिंह, बीरेंद्र सिंह, बुलबुल रवानी, भीम राणा, रंजीत यादव, हरिशन मरांडी, शेखर सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. ————- करौं में मनी वीर कुंवर सिंह की जयंती

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >