Deoghar news : शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र कलश स्थापन के साथ शुरू

देवघर के सारवां में क्षेत्र के प्राचीन शक्ति स्थल विशनपुर गढ़ दुर्गा मंदिर के अलावा बनवरिया स्टेट दुर्गा मंदिर के साथ ही लखोरिया स्टेट मंदिर व अन्य पूजा समितियों में कलश स्थापन किया गया.

सारवां. प्रखंड क्षेत्र में शक्ति की आराधना का महान पर्व शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सोमवार को धूमधाम के साथ किया गया . इस अवसर पर देवी मंदिरों के अलावा विभिन्न घरों में शक्ति की आराधना कलश स्थापन के साथ की गयी. मौके पर पंडितों की देखरेख में 10 दिन तक चलने वाले आस्था के इस महापर्व का शुभारंभ कलश स्थापना कर किया गया. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के प्राचीन शक्ति स्थल विशनपुर गढ़ दुर्गा मंदिर में राजपुरोहित आचार्य जयनाथ पांडे, पंडित बालमुकुंद पांडे, गढ़ परिवार के राजेश कुमार सिंह के द्वारा क्षेत्र के कल्याण के लिए नवरात्र शारदीय दुर्गा पूजा का संकल्प लेकर कलश स्थापन किया गया. वहीं बनवरिया स्टेट दुर्गा मंदिर में पंडित नागो पांडे की देखरेख में गौतम नारायण सिंह, उदय नारायण सिंह के साथ स्टेट परिवार के सदस्यों ने कलश स्थापना कर शारदीय दुर्गा पूजा का संकल्प किया. इस अवसर पर लखोरिया स्टेट मंदिर के अलावा डुमरिया दुर्गा मंदिर, सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा मंदिर सारवां, सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा मंदिर बधनी में पंडितों की देखरेख में कलश स्थापना कराया गया. इस दौरान चंडी पाठ के वैदिक ऋचाओं से मंदिर क्षेत्र गुंजायमान हुआ. मौके पर मां के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की गयी क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गयी. बिशनपुर में पूजा संचालन में खनेश सिंह, अमरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, संतोष सिंह, मनोज सिंह, प्यारेलाल सिंह, महेश सिंह, उमेश सिंह, विजय सिंह, तरुण रवानी के साथ विशनपुर दुर्गा मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने अहम भूमिका निभायी. ॰मां शैलपुत्री से की समृद्धि की कामना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >