सारठ में छह दिवसीय उर्स मेला 29 मार्च से, सीसीटीवी व ड्रोन से होगी निगरानी

सारठ थाना परिसर में हुई उर्स कमेटी की बैठक

सारठ. 29 मार्च से शुरू होने वाले छह दिवसीय उर्स मेला के सफल आयोजन को लेकर सारठ अंचलाधिकारी (सीओ) कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा की अध्यक्षता में थाना परिसर में उर्स कमेटी की बैठक हुई, जिसमें मुख्य रूप से सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह उपस्थित रहे. करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में मेले की संपूर्ण व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में मेले में आने वाले जायरीनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, अस्थायी शौचालय, लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. बताया गा कि सभी पक्षों से एक-एक प्रतिनिधि का चयन किया गया. साथ ही मेले में पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस बल और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती का निर्णय लिया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से की जायेगी. वहीं, मेले में लगने वाली दुकानों से प्रतिदिन वसूली एवं अन्य व्यवस्थाओं के संचालन के लिए कई उपसमितियों का गठन किया गया. विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ स्थानीय युवकों को वालंटियर के रूप में तैनात किया जायेगा. इन वालंटियरों को सीओ और थाना प्रभारी के संयुक्त हस्ताक्षर से परिचय पत्र जारी किये जायेंगे. वहीं, विधायक चुन्ना सिंह ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण भी किया. उन्होंने कहा कि बाबा की महिमा दूर-दूर तक फैली है और हर वर्ष हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. ऐसे में यह सुनिश्चित किया जायेगा कि किसी भी जायरीन को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि छह दिनों तक चलने वाले इस मेले में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. पेयजल की अस्थायी व्यवस्था की जा रही है, वहीं जल निकासी और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है. मौके पर सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा, बीस सूत्री अध्यक्ष इस्तियाक मिर्जा, थाना प्रभारी दीपक कुमार साह, सीआई वी भास कुमार, अक्षय सिन्हा, कर्मचारी मुकेश कुमार, खादिम मुजफ्फर साह, मो. कलाम, गुलाम हुसैन, पूर्व मुखिया अनिल राव, प्रदीप कुमार लाल समेत उर्स कमेटी के कई सदस्य मौजूद थे. ———– सारठ थाना परिसर में हुई उर्स कमेटी की बैठक छह दिनों तक चलने वाला उर्स मेला में आने वाले जायरीनों को कोई असुविधा नहीं होगी, कमेटी की जिम्मेवारी : चुन्ना सिंह मेला संचालन को लेकर कई उपसमितियों गठित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MITHILESH SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >