देवघर : अज्ञात शव की हुई पहचान, लखीसराय का था मृतक

रिखिया थाना क्षेत्र के बेलटिकरी में पुलिस को एक अज्ञात शव मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. शव का पोस्टमार्टम कर शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है.

देवघर : जसीडीह दुमका रेल लाइन के नंदन पहाड़ सिद्धार्थ नगर में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान पप्पू सिंह के रूप में हुई है. पप्पू लखीसराय थाना क्षेत्र के लखनचंद गांव का रहने वाला था. रविवार को ट्रेन से रामपुर हाट जाने के लिए निकला था. गेट पर पैर फिसलने के कारण वह ट्रेन के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी. पुलिस ने शव को अज्ञात अवस्था में बीते रविवार के देर रात सदर अस्पताल पहुंचा दिया था. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है.

रिखिया पुलिस ने बरामद किया अज्ञात शव

रिखिया थाना क्षेत्र के बेलटिकरी में पुलिस को एक अज्ञात शव मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. शव का पोस्टमार्टम कर शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है. पुलिस ने बताया कि, रिखिया थाना क्षेत्र के बेलटिकरी में अज्ञात शव होने की सूचना लोगों से मिली. पुलिस दल-बल के साथ पहुंचे और तस्वीर दिखाकर शिनाख्त करने की कोशिश की. लेकिन, कोई भी शव की पहचान नहीं कर सके.

Also Read: देवघर : प्रकृति की सुरक्षा और पर्यटन को बढ़ावा देने नौखिल बांध पहुंचा प्रशासन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >