फुटबॉल में हावड़ा ने रांची को एक गोल से हराया

डाक बंगला मैदान में मधुपुर में महात्मा गांधी के आगमन के सौ साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजन

मधुपुर. शहर के डाक बंगला मैदान में मधुपुर में महात्मा गांधी के आगमन के सौ साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजन समिति के तत्वावधान में शनिवार को प्रदर्शनी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मैच का उद्घाटन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ इरफान अंसारी ने किया. मंत्री ने कहा कि मधुपुर में सौ साल पहले महात्मा गांधी आये थे. यह हमारे लिए गौरव की बात है. ऐसे आयोजन से महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा व प्रेम के विचार युवा पीढ़ी के बीच संदेश जायेगा. उन्होंने कहा कि इस मैदान में मेरा बचपन बीता है. गांधी विचार को सभी मिलजुल कर आगे बढ़ाये. ताकि देश और राज्य भी आगे बढेगा. प्रदर्शनी मैच हावड़ा व रांची टीम के बीच खेला गया. बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए हावड़ा ने रांची को एक गोल से पराजित कर दिया. विजेता व उपविजेता टीम को एसडीओ राजीव कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय, सीओ यामुन रविदास, विधायक प्रतिनिधि शब्बीर हसन व समाजकर्मी घनश्याम ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया. विजेता टीम को 21 हजार नकद व उपविजेता टीम को 15 हजार नकद पुरस्कार भी दिया गया. इसके पूर्व खो-खो प्रदर्शनी मैच व ताइक्वांडो खेल का प्रदर्शन बालक और बालिका वर्ग के बीच खेला गया. मौके पर पंकज पीयूष, संजय शर्मा, महेंद्र घोष, शबाना परवीन, अलाउद्दीन अंसारी, दिनेश्वर किस्कू, अबू तालिब अंसारी, महेश बथवाल, विद्रोह मित्रा, सरोज शर्मा, डॉ. योगेंद्र, हेमंत नारायण सिंह, सुबल प्रसाद सिंह, फैयाज कैसर, कुंदन भगत, शमशेर आलम, एहताराम, संजय सिंह, महबूब अंसारी, चंदन भगत, दीपक मैसी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : सौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत फुटबॉल मैच आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >