ग्राम स्तर पर अभियान चला कर स्वच्छता के प्रति करें जागरूक : बीडीओ

स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम के तहत बीडीओ ने जल सहिया के साथ बैठक की

सारवां. स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम के तहत शनिवार को ब्लॉक में बीडीओ रजनीश कुमार ने जल सहिया के साथ एक बैठक की. बैठक में बीडीओ ने ग्राम स्तर पर चलने वाले पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यों की समीक्षा की. साथ ही क्षेत्र के गांवों में पानी की जांच व साफ-सफाई समेत समस्याओं से संबंधित सूची बनाकर प्रखंड मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इस दौरान मुख्यमंत्री जलमीनार, छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का निर्देश देते कहा कि विद्यालय से संपर्क साधकर संबंधित शिक्षक से सामंजस्य स्थापित कर बच्चों को स्वच्छता की जानकारी देने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाने को कहा. मौके पर जेई चंदन कुमार, शैलेश सुमन, जल सहिया राधा बलियासे, रंजना देवी, किरण देवी, सोनी देवी, रुक्मणि देवी, चांदनी देवी, प्रेमलता देवी समेत बड़ी संख्या में जल सहिया मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >