सारठ बाजार का होगा सौंदर्यीकरण : विधायक

प्रखंड सभागार में विधायक चुन्ना सिंह की अध्यक्षता में बाजार के दुकानदारों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं आमलोगों के साथ करेंगे बैठक

सारठ. प्रखंड क्षेत्र के बाजार के सौंदर्यीकरण को लेकर विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने नयी पहल शुरू की है. इसके तहत वे लोगों के साथ बैठक कर उनकी राय और सुझाव लेंगे. विधायक ने इस संबंध में सीओ को बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है. विधायक के निर्देश के आलोक में सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा ने सारठ बाजार से जुड़े 16 आना रैयत, ग्राम प्रधान, प्रमुख, उपप्रमुख, मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य तथा जिला परिषद सदस्यों को पत्र जारी कर 5 मई को प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. बताया गया कि बैठक विधायक चुन्ना सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी. बैठक का मुख्य उद्देश्य सारठ बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए आम सहमति बनाना और सभी वर्गों से सुझाव प्राप्त करना है. इस बाबत विधायक चुन्ना सिंह ने कहा कि सारठ विधानसभा क्षेत्र का मुख्यालय होने के बावजूद यहां जनोपयोगी सुविधाओं की कमी नजर आती है. उन्होंने कहा कि मुख्यालय को आकर्षक और व्यवस्थित बनाना जरूरी है, ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल, पर्याप्त रोशनी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल सकें. विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि बैठक में आम लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों और दुकानदारों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लिया जायेगा. सभी के सुझावों के आधार पर सारठ बाजार के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार कर कार्यान्वित की जायेगी, ताकि आने वाले समय में सारठ बाजार एक आकर्षक और सुव्यवस्थित केंद्र के रूप में उभर सके. हाइलार्ट्स : 5 मई 11 बजे प्रखंड सभागार में विधायक चुन्ना सिंह की अध्यक्षता में बाजार के दुकानदारों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं आमलोगों के साथ करेंगे बैठक सारठ बाजार को चमकाने की तैयारी : विधायक चुन्ना सिंह पांच मई को करेंगे आम बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MITHILESH SINHA

MITHILESH SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >