शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सभी का सहयोग जरूरी : ऋषभ भारद्वाज

नप उपाध्यक्ष ने सफाई कर्मियों के साथ की बैठक

मधुपुर. नगर परिषद कार्यालय परिसर में मंगलवार को शहर में नियमित साफ-सफाई को लेकर नप उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने सफाई कर्मियों के साथ बैठक की. इस दौरान नप उपाध्यक्ष ने कहा कि शहर को साफ-सफाई को लेकर कर्मियों को हो रही समस्या को जाना. कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है. अगर सफाई में किसी प्रकार की समस्या होती है तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं. शहर को साफ सुथरा रखना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने सफाई कर्मियों को एक सुंदर मधुपुर बनाये जाने का अपील की. मौके पर वार्ड पार्षद मो. रिजवान समेत दर्जनों सफाई कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >