सोनारायठाढ़ी बाजार में राहुल गांधी का पुतला दहन

महिला विधेयक पास न होने पर भाजपा का विरोध

सोनारायठाढ़ी. महिला विधेयक के संसद में पास नहीं होने को लेकर मंगलवार को सोनारायठाढ़ी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सोनारायठाढ़ी बाजार में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया. मौके पर सोनारायठाढ़ी मंडल अध्यक्ष रामनारायण राय ने कहा कि महिला विधेयक पारित न होने से महिलाओं के अधिकारों का हनन हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं के साथ अन्याय कर रहा है और उनके अधिकारों की अनदेखी की जा रही है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी की और महिला हितों की रक्षा के लिए विधेयक को जल्द पारित करने की मांग की. मौके पर प्रखंड महामंत्री आशीष यादव, सुमित कुमार राय, उपाध्यक्ष संजय पांडे, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव यादव, सत्यनारायण यादव, मुरली ठाकुर, संजय राय, हरेंद्र राणा, त्रिलोचन यादव, नेपाली यादव, अमूल राय, बीरेंद्र रवानी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LAXMAN CHOUDHARY

LAXMAN CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >