Deoghar news : फर्जी कृषि अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

साइबर थाने की विशेष टीम ने जसीडीह थाना क्षेत्र के घोरलास जंगल में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है और जेल भेज दिया .

वरीय संवाददाता, देवघर . साइबर थाने की विशेष टीम ने जसीडीह थाना क्षेत्र के घोरलास जंगल में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो साइबर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देकर ठगी करते थे. 12 जनवरी की कार्रवाई में जसीडीह थाना क्षेत्र के हनुमान नगर मुहल्ला निवासी रंजीत बरनवाल व रामनगर मुहल्ला निवासी पूरब कुमार दास को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इन लोगों के पास से चार मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड व दो प्रतिबिंब सिम बरामद किये है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार साइबर आरोपित ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करवाकर उनसे पैसे की ठगी की जाती थी. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देकर जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. छापेमारी दल का नेतृत्व साइबर थाना के इंस्पेक्टर नागेंद्र प्रसाद सिन्हा कर रहे थे, जिनके साथ एसआइ सूरज कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे. आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर एसआइ सूरज की शिकायत पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. *पुलिस ने आरोपितों को जसीडीह थाना क्षेत्र के घोरलास जंगल से गिरफ्तार किया *आरोपितों के पास से चार मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड व दो प्रतिबिंब सिम बरामद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

ASHISH KUNDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >