Deoghar News : अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

साइबर थाने की छापेमारी टीम ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले दो साइबर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की छापेमारी टीम ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले दो साइबर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि एसपी सौरभ के निर्देश पर लगातार अभियान चलाकर पुलिस कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में रविवार को नगर थानांतर्गत सुभाष चौक के समीप गुप्त सूचना पर साइबर थाने की विशेष टीम ने छापेमारी की और सारठ थाना क्षेत्र के कोल्होड़िया गांव निवासी अजय कुमार रवानी व गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी अजय कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इन लोगों के पास से तीन मोबाइल फोन व चार सिम कार्ड बरामद किये है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करवाकर उनसे पैसे की ठगी की जाती थी. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी फोन पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देते थे और उनसे बैंकिंग जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. छापेमारी दल का नेतृत्व साइबर थाना के इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार मंडल कर रहे थे, जिनके साथ एसआइ सूरज कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे. कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उल्लेखनीय है कि जनवरी से अब तक देवघर जिले में साइबर ठगी के 694 आरोपित गिरफ्तार किये जा चुके हैं. पुलिस ने इनके पास से 853 मोबाइल फोन और 1092 सिम कार्ड बरामद किये हैं, जिसमें 258 प्रतिबिंब एप पर अपलोड सिम बरामद हुए है. हाइलाइट्स पुलिस ने आरोपितों को नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास से गिरफ्तार किया आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन व चार सिम कार्ड बरामद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >