शिवलोक कैंपस में तारामाची से गिरकर दो बच्चे गंभीर, रेफर

नगर थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक के समीप स्थित शिवलोक परिसर में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित मेले में लगे तारामाची से गिरकर दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये.

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक के समीप स्थित शिवलोक परिसर में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित मेले में लगे तारामाची से गिरकर दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे की बतायी जा रही है. घटना के बाद घायल बच्चे हदहदिया पुल के समीप निवासी 16 वर्षीय रिया कुमारी व प्रिंस कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा दोनों घायल बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. उधर, घटना के बाद तारामाची चलाने वाला घटनास्थल से फरार हो गया है. घटना की जानकारी पाकर नगर थाना पुलिस भी जांच-पड़ताल के लिए घटनास्थल पर पहुंची. पता चला की तारामाची में घूमने के दौरान रिया का बाल फंस गया था व उससे वे दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. डॉक्टर ने रिया समेत दोनों बच्चों के सिर में गंभीर चोट बतायी गयी है. घटना के बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी व तारामाची वाले ने जैसे-तैसे झूले को रोका. इसके बाद दोनों बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >