Deoghar News : अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

साइबर थाने की विशेष टीम ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा क्रिकेट ग्राउंड में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो साइबर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा क्रिकेट ग्राउंड में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो साइबर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देकर ठगी करते थे. इस संबंध में साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर लगातार अभियान चलाकर पुलिस कार्रवाई कर रही है. सात जनवरी की कार्रवाई में मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाराकोला गांव निवासी राजू कुमार ठाकुर व मनेजर मोहली को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इन लोगों के पास से दो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड व एक प्रतिबिंब सिम बरामद किये है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार साइबर आरोपित ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करवाकर उनसे पैसे की ठगी की जाती थी. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देकर जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. छापेमारी दल का नेतृत्व साइबर थाना के इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार सिन्हा कर रहे थे, जिनके साथ एसआइ ललित खलखो व सशस्त्र बल शामिल थे. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. हाइलाइट्स पुलिस ने आरोपितों को मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा क्रिकेट ग्राउंड से गिरफ्तार किया आरोपितों के पास से दो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड व एक प्रतिबिंब सिम बरामद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >