ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने निकाली शोभा यात्रा

मधुपुर में त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का धूमधाम से आयोजन

मधुपुर. शहर के कुंडु बंगला रोड स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मधुपुर के सेवा केंद्र परिसर से शनिवार को ईश्वरीय विश्वविद्यालय त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव धूमधाम के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर भगवान शिव के ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना के बाद शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें शिव व पार्वती की झांकी निकाली गयी. शोभा यात्रा शहर के कुंडु बंगला से निकलकर एंटी मुखर्जी रोड, बिजली ऑफिस रोड, चित्रगुप्त कॉलोनी, पंच मंदिर रोड, थाना रोड, काली मंडा रोड होते हुए सेवा केंद्र में संपन्न हुआ. बताया गया कि भगवान शिव सत्य के मार्ग पर चलने वाले सभी लोगों का कल्याण करते हैं. शिव के ज्ञान को अपना कर ही जीवन के अज्ञानता का नाश हो सकता है. बताया कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का शिव परमात्मा के द्वारा 1937 में स्थापित किया गया. यह संस्था अंतरराष्ट्रीय, सामाजिक व आध्यात्मिक संस्था है. संस्था को संयुक्त राष्ट्र संघ ने मान्यता दिया है. यह संस्था 140 देशों में 10 हजार से अधिक शाखाओं के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान, रोजयोग मॉटिवेशन व सशक्तिकरण की नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करती है. मौके पर दर्जनों महिला व पुरुष शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >