जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों को नजरी नक्शा की दी गयी जानकारी

सारठ ब्लॉक में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सारठ. जनगणना 2027 के तहत प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतिम दिन विशेष रूप से प्रगणकों की भूमिका पर केंद्रित रहा. इस अवसर पर प्रशिक्षक डॉ सुजाता सिन्हा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब प्रगणक परिवारों में जाएं तो समानता और विश्वास के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि सही और सटीक आंकड़े एकत्र किए जा सकें. प्रशिक्षण के दौरान एचएलओ ऐप पर 34 प्रश्नों को भरने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही फिल्ड विजिट के दौरान नजरी नक्शा की आवश्यकता और उसके माध्यम से डेटा तैयार करने की तकनीक पर भी विस्तार से समझाया गया. अंतिम दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए सारठ विधायक चुन्ना सिंह भी पहुंचे. उन्होंने प्रशिक्षण की प्रगति को देखा और ट्रेनरों से इसकी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सटीकता और जागरूकता बेहद जरूरी है. मौके पर बीडीओ चंदन कुमार सिंह, जेएसएस प्रदीप कुमार, अनंत सिंह, प्रकाश कापड़ी, आनंद प्रियदर्शी, अजय झा, हरीश कुमार समेत बड़ी संख्या में प्रगणक और पर्यवेक्षक मौजूद थे. हाइलार्ट्स : सारठ ब्लॉक में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित अंतिम दिन विधायक चुन्ना सिंह भी पहुंच कर ली जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >