जनगणना कार्य के लिए शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

करौं: जनगणना कार्य को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

करौं. रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय प्लस टू विद्यालय परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बीडीओ हरि उरांव ने किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रखंड में जनगणना 16 मई से शुरू होकर 14 जून तक चलेगा. प्रशिक्षण दो बैच में 49 शिक्षक करके 98 शिक्षकों को तीनों दिनों से प्रशिक्षण दिया जाना है. वहीं, 16 मई से जनगणना काम घर-घर जाकर सबसे पहले घर का गणना का काम करेंगे. घर गणना समाप्त होने के बाद मानव गणना का काम शुरू होगा. बीडीओ उरांव ने कहा कि सभी गणना कर्मी तन-मन से इस काम को पूरा करने में अपनी सहभागिता निभाने का काम करें. सरकारी दिशा निर्देश के अनुसार ही काम करें. घर-घर जाकर घर का गणना का काम करना है. प्रशिक्षण गंगाधर तिवारी, कुमार प्रणव स्वरूप, उमेश कुमार सिंह, विवेक कुमार तिवारी के द्वारा दिया जा रहा है. प्रशिक्षण लेने वालों में साजिद अंसारी, उदय शंकर पाठक, विनय कुमार यादव, राजेश यादव, रूपन हसदा, एरिक मुर्मू, कांति रवानी, भीम टुडू, चंदना देवी, सरिता देवी, प्रदीप यादव, भागीरथ यादव, रविंद्र यादव, सुनील, विवेक कुमार, कुमार प्रणव स्वरूप, नित्यानंद यादव, संतोष कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद राय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >