मधुपुर. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में सोमवार से शहर के रामयश रोड पर पनशाला की शुरुआत की गयी. इस पनशाला के माध्यम से राहगीरों, मजदूरों व आम नागरिकों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल, सत्तू, खीरा और तरबूज उपलब्ध कराया जायेगा. पनशाला का उद्घाटन समिति की अध्यक्ष शालिनी गुटगुटिया ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सेवा कार्य समाज में मानवता, सहयोग और संवेदनशीलता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है. उन्होंने आगे कहा कि महिला समिति का यह प्रयास न केवल लोगों की प्यास बुझाने का माध्यम बनेगा, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा भी देगा. वहीं, समिति की सचिव कविता अग्रवाल, मीता गुटगुटिया, रूपा गुटगुटिया, रूपा शर्मा, प्रिया अग्रवाल, बबीता चंदावत ने पूरे समर्पण व सेवा भाव के साथ इस पनशाला का संचालन किया, जिससे अनेक लोगों को राहत मिली.
मारवाड़ी महिला समिति ने किया पनशाला का उद्घाटन
मधुपुर : राहगीरों, मजदूरों व आम नागरिकों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल, सत्तू, खीरा और तरबूज उपलब्ध कराया जाएगा
