टोल टैक्स वसूली में दो दिनों के अंदर निर्धारित दर का बोर्ड लगायें : कार्यपालक पदाधिकारी

मधुपुर: नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने टोल टैक्स बंदोबस्त प्राप्तकर्मा को दिया निर्देश

मधुपुर. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू ने मालवाहक वाहनों से लिये जाने वाले टोल टैक्स को बोर्ड के माध्यम से दर प्रदर्शित करने का आदेश टोल टैक्स बंदोबस्त प्राप्तकर्ता को दिया है. नगर परिषद के एकरारनामा के अनुसार मालवाहक ट्रक से प्रतिदिन 150 रुपये, टेकर से 80 रुपये व छोटी वाहन से 50 रुपये प्रतिदिन वसूली किया जाना है. प्रत्येक वसूली वाले स्थान पर दोनों दिशाओं में बोर्ड पर दर प्रदर्शित करना है. कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू ने टोल बंदोबस्त प्राप्तकर्ता को दो दिनों के अंदर दर बोर्ड प्रदर्शित करने का आदेश दिया है. बताते चले कि नप उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने पथलचपटी रोड में टोल टैक्स वसूली के दौरान नगर परिषद बोर्ड से निर्धारित दर से अधिक राशि वाहन संचालकों से वसूलने की शिकायत को लेकर नप कार्यपालक पदाधिकारी को अवगत कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >