Deoghar News नशा मुक्त समाज निर्माण में सबकी भागीदारी जरूरी : डीसी

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को उन्होंने तंबाकू और नशे से दूर रहने की शपथ दिलायी तथा हस्ताक्षर कर नशा मुक्त जीवन का संकल्प लिया. यह अभियान नौ अक्तूबर से शुरू होकर अगले 60 दिनों तक जिले में चलेगा.

डीसी ने कहा कि यह तंबाकू मुक्त युवा अभियान का तीसरा चरण है, जिसे नयी रणनीति और व्यापक जनभागीदारी के साथ चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना है. उन्होंने सभी जिलावासियों से अपील की कि वे अपने घर, विद्यालय और कार्यस्थल पर नशा मुक्त वातावरण बनाने में सहयोग करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके.

जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना

डीसी ने कहा कि अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों और गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित करने की दिशा में कार्य होगा. उन्होंने तंबाकू के विरुद्ध जागरुकता फैलाने के लिए एक प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम में डीडीसी पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी, डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी, एपीआरओ रोहित कुमार विद्यार्थी सहित स्वास्थ्य विभाग, डीएमएफटी और अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मी उपस्थित थे.

हाइलाइट्स

‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ का हुआ शुभारंभ

60 दिनों तक जिलेभर में चलेगा जनजागरुकता अभियान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >