थाना प्रभारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की किया अपील

बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

सारठ बाजार. थाना परिसर में रविवार को सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना था. बैठक में अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने समिति के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया तथा उनसे सुझाव प्राप्त किया. सभी उपस्थित लोगों ने त्योहार के दौरान शांति और भाईचारा बनाए रखने पर सहमति जतायी. अंचलाधिकारी कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद कुर्बानी और बलिदान का प्रतीक है, इसलिए सभी को चाहिए कि वे अपने मन के बुरे विचारों की कुर्बानी देकर आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं. थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. मौके पर जिप सदस्य पिंकी कुमारी, झामुमो नेता इस्तियाक मिर्जा, कांग्रेस जिला सचिव सुभाष मंडल, पूर्व मुखिया अब्दुल मियां, अनिल राव, समाज सेवी उमाशंकर मंडल, पंसस समीउद्दीन मिर्जा, कलाम शेख, भाजपा नेता संतोष तिवारी, राजद नेता विजय यादव, शालिग्राम मंडल आदि मौजूद थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAMAKANT MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >