Deoghar news : मेडिकल दुकान से चोरी हुई दवाइयां बरामद, वैन पर सवार तीन संदिग्ध हिरासत में

देवघर के टावर चौक के पास दवा दुकान से नकद 50000 रुपये सहित सात लाख की दवाइयां चोरी मामले में पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. पुलिस ने दवाइयां बरामद कर ली है. मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है.

वरीय संवाददाता, देवघर . नगर थाना से महज 500 मीटर दूरी पर टावर चौक के समीप खादी ग्रामोद्योग कैंपस में स्थित पार्वती मेडिकल से 14 अप्रैल की देर रात चोरों ने नकद 50000 रुपये सहित करीब सात लाख की दवाइयां, सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर की चोरी कर ली थी. मामले में नगर पुलिस ने दो रजाई के कवर में भरकर रखीं चोरी की दवाइयां बरामद कर ली और थाने लाया. वहीं बायपास सर्कुलर रोड से गुरुवार की रात ओमनी वैन सवार तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. तीनों संदिग्धों से नगर थाने में पुलिस पूछताछ करने में जुटी है और वैन को जब्त कर रखा है, जिसके आगे नंबर है. पीछे नंबर नहीं है और आगे स्कूल वैन लिखा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संदिग्धों में दो बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के बियाही मोड़, गोड़ियारी इलाके के और एक देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा हैं. हालांकि इस संबंध में पुलिस के कोई भी कुछ पदाधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं. सूत्रों की मानें तो चोरी कांड में उसके एक स्टाफ समेत एक अन्य की भी संलिप्तता की चर्चा है. स्टाफ को हाल ही में हटाया गया था. इन बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है. सूत्रों का यह भी कहना है कि चोरी के दिन दवा दुकान को खुले छोड़ने की बात सुनने आ रही है. हालांकि कोई इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं. चोरी हुई दवाइयां जटाही व आसपास इलाके से बरामद करने की बात सामने आ रही है. सुभाष चौक के समीप रहने वाले दुकानदार सुखदेव वर्णवाल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. 14 अप्रैल की रात करीब 9:00 बजे दुकान बढ़ाकर आवास चले गये थे. सुबह करीब 7:00 बजे दुकान खेलने पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा था. शटर उठाकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि दुकान में रखीं सारी दवाइयां बिखरी हुई हैं. सीसीटीवी का डीवीआर गायब था. वहीं फ्रीज में रखी सारी कीमती दवाइयां, वैक्सीन, इंजेक्शन आदि सामान गायब मिले. दुकानदार ने चोरी गयी दवाइयों की कीमत सात लाख बतायी है. चोरों ने दुकान के काउंटर के 10 दराजों व फ्रीज में रखी दवाइंयों को पूरी तरह से खाली कर दिया था. ॰सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया था चोरों ने, पुलिस द्वारा जब्त की गयी ओमनी वैन ॰दवा दुकान के मालिक ने नगर थाने में दर्ज करायी है प्राथमिकी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >