सुरा-भुरा जंगल से तीन साइबर आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

साइबर पुलिस ने सुरा-भुरा जंगल में छापेमारी कर तीन साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास मोबाइल व सिमकार्ड बरामद किये गये हैं.

वरीय संवाददाता, देवघर. साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में पुलिस ने पथरड्डा ओपी (थाना-सारठ) क्षेत्र के सुरा-भुरा जंगल में छापेमारी कर तीन साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन व सात सिमकार्ड बरामद कियेा हैं. बरामद मोबाइल फोन और सिमकार्ड की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पायी गयी है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी फर्जी तरीके से फ्लिपकार्ट, अमेजन, एयरटेल पेमेंट बैंक के प्रतिनिधि तथा गूगल पर फोन-पे कस्टमर केयर के नाम पर आमलोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी. गिरफ्तार आरोपितों में पालोजोरी थाना क्षेत्र के संघराजोर गांव निवासी सिराजुद्दीन अंसारी, जसीडीह थाना क्षेत्र के केनमनकाठी गांव निवासी चंदन कुमार दास व सारठ अंतर्गत पथरड्डा ओपी क्षेत्र के बरदेही गांव निवासी नीलेश कुमार दास शामिल हैं. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित फर्जी गूगल पे, फोनपे और पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का झांसा देते थे और ठगी की घटना को अंजाम देते थे. एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर कार्रवाई के बाद साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को कोर्ट में पेश कराया गया. कोर्ट के निर्देश पर आरोपितों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. छापेमारी दल में साइबर थाना देवघर के इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार मंडल एवं अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. ॰देवघर पुलिस ने गुप्त सूचना पर सुरा-भुरा जंगल में की छापेमारी ॰फ्लिपकार्ट, अमेजन, एयरटेल पेमेंट बैंक व फोन-पे कस्टमर केयर के नाम पर करते थे ठगी ॰सात मोबाइल फोन व सात सिमकार्ड बरामद, प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी से जुड़े साक्ष्य मिले ॰साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर छापेमारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish kundan

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >