Deoghar News : सरकारी अधिकारी बनकर करते थे साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार

फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर लाभुकों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ साइबर थाने की पुलिस ने किया है. इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है.

वरीय संवाददाता, देवघर : फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर लाभुकों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ साइबर थाने की पुलिस ने किया है. इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से तीन मोबाइल सहित चार सिमकार्ड व तीन प्रतिबिंब सिम बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को कोर्ट में पेश कराया गया और कोर्ट के निर्देश पर आरोपितों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार आरोपितों में पाथरौल थाना क्षेत्र के पाथरौल गांव निवासी सौरभ कुमार साह, सारठ थाना क्षेत्र के सारठ बाजार निवासी शंकर मंडल व सारठ के पथरड्डा ओपी क्षेत्र के असहना गांव निवासी अमन साह शामिल हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित लाभुकों को कॉल कर उनके खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी प्राप्त करते थे और फिर उनके खाते से पैसे उड़ा लेते थे. इसके अलावा वे लोग पीएम किसान योजना का फर्जी लिंक भेजकर और बैंक सहित कस्टमर अधिकारी बनकर फर्जी सिम कार्ड के जरिये कॉल कर ग्राहकों को झांसे में लेने के पश्चात बैंक डिटेल्स लेकर ठगी करते थे. जब्त मोबाइल नंबरों की जांच करने पर पता चला कि इन लोगों के पास से जब्त तीन मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब एप और तीन मोबाइल नंबरों के विरुद्ध जेएमआइएस पोर्टल पर ऑनलाइन ठगी की शिकायतें दर्ज हैं. साइबर थाने की गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सारवां थानांतर्गत गोरेमारा गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर इन आरोपितों को गिरफ्तार किया. सभी आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह का नेटवर्क कहां-कहां फैला हुआ है. छापेमारी टीम में साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद सहित एसआइ टेकलाल मेहता व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. हाइलाइट्स -तीन मोबाइल सहित चार सिमकार्ड व तीन प्रतिबिंब सिम बरामद -गुप्त सूचना पर पुलिस की विशेष टीम ने सारवां थानांतर्गत गोरेमारा गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर आरोपितों को दबोचा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >