अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ परिसर में पुस्तकालय का मंत्री ने किया उद्घाटन

मधुपुर अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ की लंब समय थी मांग

मधुपुर. अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ परिसर में मंगलवार को पुस्तकालय का उद्घाटन प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने किया. लंबे समय से संघ के द्वारा पुस्तकालय की मांग की जा रही थी. जिसे आज संघ के महासचिव श्याम सुंदर भैया की मांग पर पुस्तकालय का शुभारंभ मंत्री ने किया. मौके पर मंत्री श्री हसन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर उन्नति के लिए उनके माध्यम से मधुपुर शहरी क्षेत्र में नगर पुस्तकालय की स्थापना किया गया है. कहा कि संघ के सदस्यो द्वारा उन्हें इसकी जानकारी दी जाती तो उनके माध्यम से पुस्तकालय की व्यवस्था को और बेहतर किया जाता. उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में कानूनी पुस्तके, ई लाइब्रेरी, कंप्यूटर व इंटरनेट की सुविधा होगी. वही संघ के सदस्यो ने पूरे संघ परिसर में पेवर ब्लाक के साथ पानी बहाव हेतु नाला, हाई मास्क लाइट लगवाने की व्यवस्था की मांग किया. सदस्यो ने बताया कि वर्तमान में पूरे संघ परिसर में अत्यधिक भीड़ बढ़ जाने, जैसे तैसे मोटर साइकिल खड़ी करने से आने जाने में अधिवक्ताओं के साथ मुवक्किलों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसलिए पूर्व में डाकबंगला का मुख्य द्वार का उपयोग सबों द्वारा की जाती थी, जिसे कुछ वर्ष पूर्व बंद कर दिया गया. इस गेट को कम से कम आफिस के समय खुलवाने की मांग की गयी. इन सभी मांगों पर मंत्री ने स्वीकृति प्रदान की गयी और पुस्तकालय के लिए पांच लाख रुपये विधायक मद से उपलब्ध कराने की घोषणा की. साथ ही संघ के जर्जर हाल की भी मरम्मती की बात कही गयी. मंत्री ने अधिवक्ता संघ के अन्य सभी मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन भी दिया. मौके पर एसडीओ राजीव कुमार, सीओ यामुन रविदास, मधुपुर नगर पुस्तकालय के अध्यक्ष घनश्याम भगत, पंकज पीयूष, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष फैयाज कैसर, संघ के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद शाही, प्रशासनिक सचिव जितेन्द्र कुमार, संजय कुमार सिंह, धनंजय शाही, अवधेश ठाकुर, उमेश प्रसाद सिंह, सरोज कुशवाहा, सोहेल अख्तर अंसारी, गणेश यादव, डोमन प्रसाद यादव, सतीश चंद्र मंडल, चंद्र शेखर सिंह, बमबम तिवारी, अलाउद्दीन अंसारी, शंकर ठाकुर, खालिद जमा खान, सुनील सिंह, गुलजादी, अनिल सिंह, प्रणय सिन्हा, नंद किशोर शर्मा, सुनील कुमार, विजय कुमार, किशोर झा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >