पालोजोरी में 242 शिक्षकों ने दिया ऑनलाइन टेस्ट

श्रीमती अनारकली प्लस टू स्कूल में टीएनए परीक्षा का तीसरा चरण जारी

पालोजोरी. प्रखंड के श्रीमती अनारकली प्लस टू स्कूल में बुधवार को टीएनए परीक्षा के दूसरे दिन प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत विभिन्न कोटि के कुल 242 सरकारी शिक्षकों और सहायक अध्यापकों ने परीक्षा दी. विभाग द्वारा तीन दिवसीय ऑनलाइन टीएनए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. श्रीमती अनारकली प्लस टू स्कूल में आयोजित टीएनए परीक्षा की निगरानी बीपीओ नारायण मंडल कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि यह टीएनए का तीसरा चरण है. परीक्षा के सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बीआरपी विवेक सिंह, अजहर अंसारी, टिंकू रक्षित, अरुण महतो, सरफराज अंसारी सहित अन्य कर्मी सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >