मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत खलासी मोहल्ला स्थित रेलवे क्वार्टर से रेलकर्मी सरफराज अंसारी के क्वार्टर चोरों ने ढाई लाख मूल्य के जेवरात की चोरी का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में रेलकर्मी के पुत्र मो शहबाज अंसारी ने बताया कि उनके पिता की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो जाने के कारण इलाज के लिए पिछले चार जून को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर चले गये. वहां निजी अस्पताल में कुछ दिनों तक रुकना पड़ा. बताया कि जब लौट के मधुपुर पहुंचे और क्वार्टर के दरवाजे का ताला खोला तो अंदर कमरे में सारा सामान तितर-बितर बिखरा पड़ा हुआ था. क्वार्टर के खिड़की का रॉड निकला हुआ था. साथ ही कमरे में रखा अलमीरा टूटा हुआ था. अलमीरा से सोने का अंगूठी, टॉप्स, गले की चेन आदि सामान गायब था. बताया कि चोर खिडकी के रास्ते क्वार्टर के अंदर प्रवेश किया और अलमीरा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि चोरी गये सामान की कीमत तकरीबन ढाई लाख रुपया है. घटना की सूचना पर पुलिस रेलकर्मी की क्वार्टर पहुंचा. मामले की छानबीन किया जा रहा है. पुलिस ने आसपास के लोगो से भी पूछताछ की. — मधुपुर के खलासी मोहल्ले के बंद क्वार्टर को चोरों ने बनाया निशाना
रेलवे क्वार्टर से ढाई लाख के जेवरात की चोरी, खिड़की की रॉड तोड़कर दिया वारदात को अंजाम
मधुपुर के खलासी मोहल्ले के बंद क्वार्टर को चोरों ने बनाया निशाना
