मधुपुर. थाना क्षेत्र के पथलचपटी रोड स्थित रॉयल ऑटो सेंटर दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का मोटर पार्ट्स की चोरी कर ली. घटना को लेकर मो सफाउल ने लिखित शिकायत थाना में शनिवार को दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि प्रत्येक दिन की तरह वे रात को दुकान बंद कर घर चले गये. जब सुबह दुकान खोलने गये तो देखा कि चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर कीमती ऑटो पार्ट्स व दुकान के गल्ले में रखा 40 हजार नकद चोरी कर लिया. चोरी गये ऑटो पार्ट्स के मूल्य का आकलन किया जा रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची व मामले की जानकारी ली. वहीं, पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. हाइलार्ट्स : मधुपुर के पथलचपटी रोड के एक दुकान को चोरों ने बनाया निशाना
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
