घर का एस्बेस्टस तोड़ कर हजारों की चोरी

मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बदं घर को चोरों ने बनाया निशाना

मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी शारुन खातून के घर मंगलवार रात को अज्ञात चोरों ने हजारों के सामानों की चोरी कर ली. घटना के संबंध में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीती रात को घर का एस्बेस्टस तोड़कर अज्ञात चोर घर के अंदर घुस गये. इस दौरान चोरों ने घर के अंदर रखे बक्सा तोड़कर चांदी का जेवर, नकद 8500 रुपये, कंबल, पंखा, इंडक्शन समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली. घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि घर में ताला लगाकर वह अपने मायके गई हुई थी. जिसका फायदा उठाकर चोरों ने उसके घर से हजारों रुपये के सामानों की चोरी कर ली. घटना का पता तब चला जब वह सुबह अपने घर आकर ताला खोली तो देखा कि एलवेस्टर और बक्सा टूटा हुआ है. बक्से के अंदर रखा जेवर, नकद, पंखा, इंडेक्शन समेत अन्य सामान गायब था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हाइलार्ट्स : मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बदं घर को चोरों ने बनाया निशाना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >