देवीपुर. देवघर एसपी सौरभ के निर्देश पर मंगलवार शाम देवीपुर थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने किया. देवीपुर हाट के पास चलाये गये इस विशेष जांच अभियान से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के बीच अचानक हड़कंप की स्थिति पैदा हो गयी. जांच के दौरान पुलिस ने सड़क से गुजरने वाले छोटे-बड़े सभी वाहनों को रोककर बारीकी से जांच-पड़ताल की. वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच के साथ सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सतर्कता का माहौल देखा गया.
पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
देवीपुर: देवघर में चालकों में मची हलचल
