मधुपुर. छठ पूजा को लेकर बाजार की रौनक बढ़ गयी. मिट्टी के बर्तन, पूजन सामग्री व बर्तन की खरीदारी व्रतियों द्वारा की जा रही है. फूल व पीतल की दुकानों में भी भीड़ बढ़ गयी है. साथ ही बांस के बने सूप व डाला की खरीदारी भी जोर-शोर से चल रही है. छठ पूजा के नहाय-खाय के बाद बाजारों में लोगों की भीड़ काफी बढ़ गयी है. महंगाई बढ़ने के बावजूद लोगों की आस्था में कोई कमी नहीं देखी गयी है. बाजार में विभिन्न प्रकार के फलों व पूजन सामग्री की खरीदारी में लोग जुट गये है. शहर के वीर कुंवर सिंह चौक, हटिया रोड, डालमिया कूप, गांधी चौक, स्टेशन रोड, सरदार पटेल रोड आदि जगहों पर खरीदारों की भीड़ दुकानों पर देखी जा रही है. हाइलार्ट्स : छठ पर्व को लेकर बाजार में बढ़ी चहल पहल
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
