खोई- मुढ़ी व लकठो से महका बाजार

प्रकाश का पर्व दीपावली को लेकर चहुंओर खुशी की लहर

मधुपुर. दीपावली को लेकर शहर के गांधी चौक, स्टेशन रोड व हटिया रोड समेत अन्य जगहों पर स्थाई व अस्थाई मिठाई की दुकानों पर दिन भर ग्राहकों की भीड़ लगी रही. लोगों ने मनपसंद मिठाई की खरीदारी की. वहीं गांधी चौक पर लगाये गये खोई-मुढ़ी, लकठो व शकरपाला की बिक्री जमकर हुई. लोगों ने प्रतिष्ठित दुकानों से मिठाइयों की खरीदारी की. दुकानों में सूखे मेवे से तैयार मिठाइयों की मांग सबसे ज्यादा रही. ब्रांडेड कंपनियों के गिफ्ट पैक, बेसन व बूंदी लड्डू की भी खरीदारी हुई. प्रकाश का पर्व दीपावली को लेकर चहुंओर खुशी की लहर देखा गया. इस दौरान खरीदारी करने आये लोगो के भीड़ के कारण सड़क जाम स्थिति उत्पन्न हुई. शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर सड़क किनारे लगाये गये स्थाई और अस्थाई दुकानों में सजावट सामग्री खरीदने को लेकर दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही. लोग घर सजाने के लिए तरह तरह के सजावट के सामान खरीद रहे थे. बाजार में रंग-बिरंगी रंगोली व स्टीकर की सजी दुकानों पर बच्चों की अधिक भीड़ देखी गयी. अपने मनपसंद सांचे वाली रंगोली, माता लक्ष्मी की चरण पादुका स्टीकर, घर की सजावट के लिए बंधन वाल, मोती की माला, प्लास्टिक के कलश की खरीदारी किया गया. छोटी दीवाली को लेकर लोगों में उत्साह रहा. दुकानों पर मां लक्ष्मी-गणेश व कुबेर की मूर्तियों की मांग सबसे ज्यादा रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >