छठ घाट जाने के रास्ते पर बह रहा है गंदा पानी, कैसे पहुंचेंगी व्रती

देवीपुर के भोजपुर व खड़कुआं में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोजपुर व खड़कुआं में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. जहां पानी के निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है. गलियों में घरों का गंदा पानी बीच सड़क पर ही बहता रहता है. गांव के बच्चे, महिलाएं व राहगीर इसी गंदे पानी से होकर आने जाने को मजबूर हैं. बीमारी का भी डर फैला हुआ है. प्रखंड में भी लोक आस्था का महापर्व छठ बड़े संख्या में लोग मनाते हैं. चार दिवसीय होने वाला छठ का पर्व की शुरुआत हो गयी है. देवीपुर प्रखंड के भोजपुर में भी विभिन्न छठ घाट हैं, जहां व्रती द्वारा अर्घ्य दिया जायेगा. पर प्रशासन की उदासीनता का व्रतियों पर असर पड़ सकता है. दरअसल जिस रास्ते से व्रती घाट की ओर जायेंगे, उसी रास्ते पर बीच सड़क पर गंदा पानी बह रहा है. ऐसे में पवित्रता और शुद्धता को बनाये रखना लोगों के लिए मुश्किल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SIVANDAN BARWAL

SIVANDAN BARWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >